23 जनवरी 2012 - 20:30

मजलिस व मातम का क्रम सोमवार से ही आरंभ हो गया था और मंगलवार को दिन भर यह सिलसिला जारी रहा...

शियों के आठवें इमाम हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर पर आज पूरे ईरान में शोक मनाया गया।इस अवसर पर पवित्र शहर मशहद में हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े में अज़ादारों का जमावड़ा रहा। अज़ादारों ने नम आंखों के साथ इमाम का शोक मनाया। मजलिस व मातम का क्रम सोमवार से ही आरंभ हो गया था और मंगलवार को दिन भर यह सिलसिला जारी रहा।पवित्र शहेर क़ुम में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की बहेन हज़रत फ़ातेमा मासूमा के रौज़े में भी अज़ादार बहुत बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम का शोक मनाया गया। .........166